तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान करवाते हुए सेंगोल को लोकसभा में स्थापित करवा दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित किया गया है। मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का जारी किया। सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र होगा और साल 2023 भी लिखा होगा और अशोक चिन्ह भी अंकित होगा।


20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने किया बायकॉट

कांग्रेस, डीएमके, AAP, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, भाकपा, झामुमो, रालोद, टीएमसी, जदयू, एनसीपी, सीपीआई (एम), आरजेडी, AIMIM, AIUDF  और मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम शामिल है।