भारत में एक बार फिर कोरोना और ओमिक्रॉन के कारण तीसरी लहर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा केस आए है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षणों के बारे में अभी तक कई प्रकार की बातें सामने आ रही थी और पहली बार एम्स ने इसके लक्षणों को लेकर जानकारी दी है। एम्स ने ओमिक्रॉन के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा की इन्हें अनदेखा ना करें और जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाए।
Sushant Singh Rajput की एक्स Ankita ने शादी के बाद की बोल्डनेस की हदें पार!,Video
ओमिक्रॉन के लक्षण
1- अगर आपको एक से दो दिन तक सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो इस अनदेखा नहीं करें नहीं तो यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है।
2- ऑक्सीजन में गिरावट होना भी ओमिक्रॉन का खतरा हो सकता है और दूसरी लहर में इसके कम होने के कारण लोगों की जान गयी थी।
3- शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर भी इसकी अनदेखी नहीं करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें।
4- अगर 3-4 दिन तक खांसी, थकान, कफ और नाक बहना भी इसके लक्षण है तो आप इनको हल्के में लेने का प्रयास नहीं करें।
अगर आपको इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते है तो 5 दिन के अंदर टेस्ट करना जरूरी है। जो लोग अभी तक वैक्सीन लेने से डर रहे है उनको बिना देरी किए वैक्सीन लेनी चाहिए। अगर आप कोविड पॉजिटिव है तो तुरंत स्वंय को क्वारंटाइन कर लेना चाहिए। भारत में तीसरी लहर का खतरा तेजी से बढ़ गया है और 7 महीने के बाद रिकॉर्ड तोड़ नए केस मिल रहे हैं।
कब्रों से लड़कियों की डेड बॉडी निकाल सजाया था घर में, अब करना चाहता है शादी!,VIDEO
