राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले सीएम गहलोत उन मांगों को पूरा करने में लगे हुए है जिनको लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। इस बार कांग्रेस सत्ता में आने के लिए किसी प्रकार का जोखिम मोल नहीं लेना चाहति और सीएम गहलोत ने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
JDA: देखिए Jaipur मे धड़ल्ले से होता अवैध निर्माण LIVE ! कौन सुनेगा जनता की ? राजस्थान न्यूज लाइव
पहले फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था लेकिन कई संगठनों द्वारा सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई जा रही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और शिक्षा को लेकर जो काम किया था वह बहुत ही अहम है।
