Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र

संक्षेप में

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र बजट सत्र की तरह ही काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। सरकार इस दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को सदन में पेश कर बहस के बाद पारित कराने की तैयारी में है। UCC बिल के मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले आम जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं और प्राप्त राय को विधेयक में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य बातें

  • राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा।
  • सरकार मानसून सत्र में UCC (Uniform Civil Code) बिल पेश कर सकती है।
  • सत्र में पेपर लीक, NEET और UCC जैसे मुद्दों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।
आपणो राजस्थान
20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से, UCC बिल समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच होगी तीखी भिड़ंत

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र बजट सत्र की तरह ही काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। सरकार इस दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को सदन में पेश कर बहस के बाद पारित कराने की तैयारी में है। UCC बिल के मसौदे को अंतिम रूप देने से पहले आम जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं और प्राप्त राय को विधेयक में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। मानसून सत्र करीब एक सप्ताह तक चल सकता है, हालांकि इसकी अवधि और कार्यसूची का अंतिम निर्णय विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक में लिया जाएगा। UCC के अलावा पेपर लीक, NEET परीक्षा, जेन जी आंदोलन और सीमावर्ती जिलों में धार्मिक स्थलों को लेकर हुए विवाद जैसे मुद्दों पर विपक्ष कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए है। वहीं बीजेपी भी कांग्रेस शासनकाल में हुए पेपर लीक मामलों का हवाला देकर जवाबी हमला बोलेगी। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, आरोप-प्रत्यारोप और जोरदार राजनीतिक टकराव के साथ मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार है..  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र कब शुरू होगा?

20 अगस्त से।

सरकार मानसून सत्र में कौन-सा प्रमुख विधेयक पेश करेगी?

समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक।