राजस्थान में फिलहाल पेट्रोल 110.76 रुपये प्रति लीटर भाव है तो पिछले 3 दिनों से पेट्रोल - डीजल के दाम भी स्थिर हैं। केन्द्र ने जो वैट कम किया है उसको लेकर सीएम गहलोत ने साफ तौर पर बता दिया कि वह किसी प्रकार की कटौती नहीं करेंगे अगर केन्द्र चाहे तो वैट और कम सकती है। लेकिन पंजाब सरकार ने जो फैसला किया है उसके बाद गहलोत सरकार भी अपनी जनता को जल्द राहत दे सकती है। गहलोत सरकार में मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि हमारी गहलोत सरकार आम जनता को राहत देने के लिये हमेशा तैयार है हम जनता की सेवा के लिए है।
सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा सुझाव है कि पेट्रोल/डीजल/गैस से Additional Excise Duty, Special Excise Duty and CESS के रूप में जो राजस्व केन्द्र सरकार इकट्ठा कर रही है, उस पर राज्य सरकारें VAT लगाती है, इसलिए केन्द्र सरकार को महंगाई को देखते हुए और इसमें और अधिक कमी करनी चाहिये, जिससे जनता कई ज्यादा राहत मिलेगी। सरकार किसी भी दल की हो अगर आम जनता को राहत नहीं मिलेगी तो उनकी सरकार की प्रति नारजगी बढ़ेगी और मौजूदा समय में गहलोत सरकार जनता की नारजगी नहीं उठाना चाहेगी और जल्द आम जनता को राहत देने पर विचार कर सकती है।
