मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में आज से शुरू होने जा रहे महंगाई राहत शिविरों का उद्घाटन करेंगे। इन शिविरों के माध्यम से जनता को राहत देने का काम किया जाएगा। इसकी शुरूआत 24 अप्रैल को होगी और समापन 20 जून को होगा। मुख्यमंत्री सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा से इस शिविर को शुरू करेंगे।
आम लोगों को 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाखों का फायदा होगा। बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और पंजीयन करना अनिवार्य है नहीं तो इनका लाभ नहीं मिलेगा। पूदे प्रदेश में 2000 स्थायी महंगाई राहत शिविर लगाए जाएंगे।
राजस्थान में फ्री बीजली, स्मार्टफोन,सिलेंडर और राशन किट मिलेगा जल्दी, नोट करें तारीख
महंगाई राहत कैंप से संबधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए यंहा क्लिक करें
mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in और Toll Free Number 181 से मिल सकेगी।
महंगाई राहत कैंप के लिए जरूरी दस्तावेज
– बिजली बिल
– गैस कनेक्शन नंबर
– नरेगा कार्ड नंबर
– जन आधार नंबर
महंगाई राहत कैंप का समय
24 अप्रेल से 30 जून 2023 तक
समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
