आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी वर्गो का ध्यान रखा जाएगा जिसमें जाट, ब्राह्मण, SC,ST के साथ माइनोरिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस इस बार सत्ता परिवर्तन की परम्परा को खत्म करके सत्ता में वापसी करने की तैयारी में है। अगर इस नये मंत्रिमंडल के बाद पायलट—गहलोत की गुटबाजी कम होती है तो कांग्रेस आलाकमान को थोड़ी राहत मिल सकती है। उपचुनावों के नतीजों के परिणाम का श्रेय सीएम गहलोत को दिया जा रहा है तो कुछ नेता इसे संगठन की जीत बता रहे हैं।
सीएम गहलोत को मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए फ्री हैंड कर दिया गया है लेकिन नये मंत्रिमंडल में पायलट गुट के साथ निर्दलीय और बीएसपी छोड़कर आये विधायकों को भी मौका दिया जा सकता है। फिलहाल नये मंत्रिमंडल बदलाव की बात पीछले एक साल से चल रही है लेकिन अभी तक यह न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों की सुर्खियां ही बनकर रह रही है। इस बार कई मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है तो कई मंत्रियों को दोहरी जिम्मेदारी से भी मुक्त किया जा सकता है।
