Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

rajasthan politics crisis: दिल्ली आलाकमान को मिल गया पायलट और गहलोत को एक करने का ''फॉर्मूला'' 

आपणो राजस्थान
rajasthan politics crisis: दिल्ली आलाकमान को मिल गया पायलट और गहलोत को एक करने का ''फॉर्मूला'' 

राजस्थान कांग्रेस में जो गुटबाजी चल रही है उसको लेकर दिल्ली में आज उच्च स्तीरय बैठक हो रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पायलट ने अपनी ही सरकार को 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया था जो 2 दिन बाद खत्म हो रहा है। इस वजह से दिल्ली आलाकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया है और दोनों के मध्य समझौता करने का अच्छा फॉर्मूला भी तैयार किया है। इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे है और पार्टी दोनों नेताओं को एक साथ मंच पर लाकर फिर से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

इस मामले को लेकर  दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूरी कोशिश में लगे हुए है। आज की बैठक से बहुत बड़ा परिणाम सामने आएगा क्योंकि राहुल गांधी विदेश जाने की तैयारी कर रहे है। राहुल को इस फॉर्मूला के बारे में बता दिया गया है। फॉर्मूला तैयार करने में गांधी परिवार का पूरा हस्तेक्षप है क्योंकि वह राजस्थान में अपनी सरकार फिर से बनाने की तैयारी कर रहे है।

Congress हाईकमान ने pilot - Gehlot विवाद का निकाला फॉर्मूला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खरगे दिल्ली में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों को गांधी परिवार के बारे में बताएंगे जो फैसला लिया है उसे मानना होगा। आज की बैठक में कुछ फैसला नहीं लिया गया तो पायलट फिर से अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस को इस बात का पता है कि पायलट और गहलोत साथ नहीं आते है तो फिर से सरकार बनाना आसान काम नहीं होगा क्योंकि कर्नाटकर में ऐसा देखा गया है।