Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में परिजनों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, धरना स्थगित

जयपुर संभाग
रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में परिजनों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, धरना स्थगित

राजधानी जयपुर की चांदी की टकसाल रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद देर रात को धरना खत्म कर दिया गया है। इस मामले को लेकर डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने  कहा कि हमारी मांगों पर सहमति बनी है और अब आंदोलन स्थगित किया है समाप्त नहीं किया है। पुलिस ने इस घटना में दोषी पाए गए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। 

भूमाफिया और अफसरों ने ली गरीब की जान
नगर निगम के आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी है अवैध होटल को गिरा दिया गया है। मंदिर आम लोगों के लिए खोला जाएगा, परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी, बच्चे को नगर निगम में नौकरी और एक डेरी बूथ परिवार को मिलेगा। मकान बनाने में परिवार को अब किसी प्रकार की निगम की तरफ से कार्रवाई की बात नहीं होगी।