Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रीट पर सीएम गहलोत ने लिया ये बड़ा फैसला, जल्द होगी...

रेसिपी
रीट पर सीएम गहलोत ने लिया ये बड़ा फैसला, जल्द होगी...
राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने रीट परीक्षा को लेकर कई बड़े फैसले लिये है और कहा कि आने वाले समय में परीक्षा की विश्वसनियता को बढ़ाने के लिए एक और परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ रीट में शामिल होने के लिए बीएड के अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी शामिल होने की बात कही है। रीट परीक्षा में धांधली, बीएड वालों को बाहर करना, अध्ययनरत विद्यार्थियों को शामिल करना, सीबीआई की जांच की मांग, पद बढ़ाने की मांग और कड़े कानून बनाने जैसी मांगों को लेकर बेरोजगार ​पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे। 

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कुछ ऐसे निर्णय किये जिससे बेरोजगारों को थोड़ी राहत मिली है। सीएम ने कहा कि 11 हजार 353 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3 हजार 533 प्रधानाध्यापकों के कैडर, बीएड में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को शामिल करना और भविष्य में पात्रता परीक्षा के बाद चयन के लिए अलग से परीक्षा आयोजित कराने पर भी विचार विमर्श करने जैसे अहम फैसलों की जानकारी दी।

राजस्थान बोर्ड ने 2 नवंबर को रीट 2021 का रिजल्‍ट जारी किया था लेकिन इस रिजल्ट को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे है क्योंकि बेरोजगारों का कहना कि उनको कई प्रश्नों के साथ अपने रिजल्ट पर आप​त्ति है। कई विद्यार्थियों ने बोर्ड के परिणाम को चुनौती दी है जिसके बाद लग रहा है कि बोर्ड को एक बार फिर से रिजल्ट जारी करना पड़ सकता है। 

वहीं बात करें उपने यादव की तो वह अभी भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ यूपी में प्रियंका गांधी की रैलियों का विरोध करने की तैयारी में लगे हुए है। सरकार को जल्द ही बेरोजगारी की अन्य मांगों पर सकारात्मक फैसला लेना चाहिए ताकि उनको आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़े।