Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पहले प्रेमी का बनवाया टैटू, ब्रेकअप के बाद साहिल से दोस्ती... साक्षी मर्डर में नया खुलासा

दिल्ली-NCR
पहले प्रेमी का बनवाया टैटू, ब्रेकअप के बाद साहिल से दोस्ती... साक्षी मर्डर में नया खुलासा

दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड में अब सबसे बड़ा खुलासा हुआ है बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे साक्षी का पूराने प्रेमी के साथ फिर से बात करना है। इस घटना को लेकर पूरे देश में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है लेकिन अब इस हत्या में पूर्व प्रेमी के एंट्री हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चाकू के 16 जख्म पाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी हमले की पूरी घटना कैद हुई है।

सूत्रों का कहना है कि साक्षी का पहले प्रवीण नाम के लड़के के साथ ​अफेयर था और एक साल पहले ही उसका ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद साक्षी और साहिल के बीच संबंध बन गए लेकिन साक्षी के पूर्व प्रेमी की फिर से एंट्री हो जाने से साहिल बहुत ज्यादा गुस्सा हो गया था। उसको इस बात का शक था साक्षी पहले प्रेमी से मिलने लगी है और उसने इस बात को लेकर साक्षी को धमकी दी।

पूर्व प्रेमी के साथ फिर से संबंध बनाने की बात साहिल को नागवार गुजर रही थी। इसी के चलते  दोनो के बीच झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने साक्षी की हत्या की योजना बनाई। इस बात में कितनी सच्चाई है उसका खुलासा पुलिस जांच से होगा। साहिल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर लग रहा है कि वह अपराध करने में विश्वास करता है। पुलिस ने कहा साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे और दोनों की बीच झगड़ा हुआ तो उसने साक्षी को मारने की साजिश रची।

Jaipur News: झारखंड महादेव बचाओ संघर्ष समिति ने कहा ट्रस्ट के लोग कर रहे मनमानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साक्षी की हत्या की खबर सुनकर भावुक हो गए थे ऐसी बात बीजेपी सांसद हंस राज ने कही है। दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से सांसद हंस साक्षी के परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस घटना के बारे में सुनकर बहुत ज्यादा भावुक हो गए थे।