यूपी चुनाव से पहले एक साथ 4 विधायकों का सपा छोड़कर जाना अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका हो सकता है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है नरेन्द्र सिंह भाटी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गुर्जर राजनीति में अच्छा प्रभाव है और यह बीजेपी से फायदेमंद साबित होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेंसम्राट मिहिर भोज को लेकर जमकर गुर्जर राजनीति हो रही है। इस क्षेत्र के प्रमुख गुर्जर नेता पूर्व लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर पहले भाजपा में शामिल हो गये है और अब नरेंद्र भाटी के जाने से बीजेपी को अच्छा फायदा होता दिख रहा है।
चार विधायकों को भाजपा में शामिल करने पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इस बार जनता सपा का सफाया करके ही दम लेगी। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। यूपी चुनावों में इस बार सपा और बीजेपी के बीच ही कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
