छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ट्रक ड्राइवर की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसमें गाय के साथ दरिंदगी करने वाले व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे आरोपी स्थानीय लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लोगों ने पूछा ऐसा क्यों किया तो उसने कहा बहक गया था।खमतराई इलाके के सतनाम चौक इलाके की बस्ती में यह कांड हुआ था। रात करीबन 3:00 बजे के आसपास मोहल्ले के रहने वाले एक शख्स ने आलम को गाय के साथ क्रूरता करते देखा था। आसपास के लोगों ने इसे फौरन पकड़ लिया। लोगों से बचने के लिए आलम भागने लगा।
Hindustan आया था मिर्जा तो किसने दिलाया था वीजा, घिरी कांग्रेस!
मगर कुछ दूर पर जा गिरा था और लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच आरोपी रोने लगा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा, इसके बाद स्थानीय लोगों शहरे आलम को खमतराई पुलिस के हवाले कर दिया. मामला सेंसटिव था इसलिए पुलिस ने बिना देर किया आलम के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया और जेल भेज दिया है।
ये घटना 10 जुलाई की बताई जा रही है, पकड़ा गया आरोपी शहरे आलम मूल रूप से प्रयागराज UP का है और वो रायपुर के दुर्गा चौक स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवर के तौर पर काम करता है।
