शशि थरूर ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन छह महिला सांसदों के साथ सेल्फी ली जिसमें सुप्रिया सुले, परनीत कौर, टी थंगपांडियन, मिमि चक्रबर्ती, नुसरत जहां, जोतिमनी सेन्नामलाई नजर आ रही है। इसके बाद तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-“कौन कहता है कि लोकसभा आकर्षक जगह नहीं है? इस ट्वीट के बाद तो बवाल खड़ा हो गया तो विवादित कैप्शन पर उन्होंने माफी मांगी और कहा कि इस बात से कुछ लोगों की भावानाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं।
थरूर ने अपने ट्वीट पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह तस्वीरें बहुत अच्छे माहौल में ली गयी थी और मैंने उसी भावना को ध्यान में रखता हुआ ट्वीट किया था। लेकिन मेरा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था लेकिन अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो में माफी मांगता हुं।
