कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को दुनियाभर 5 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया तो देशभर में लगभाग यह आंकड़ा 4000 के पार है। यह फिल्म अभी भी कई राज्यों में कुछ पाबंदियों के साथ दिखाया जा रहा है इसके बाद भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। अगर फिल्म की बात करें तो मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शानदार जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है तो साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ रहे हैं।
रिलीज के पहले दिन 'सूर्यवंशी' ने 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही तो दूसरे दिन कमाई का ग्राफ 24 करोड़ के साथ थोड़ा नीचे रहा है और खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार के दिन भी फिल्म की कमाई लगभग 25 से 30 करोड़ रह सकती है। 2020—21 की बात करें तो इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा बहुत ही शानदार रहा है। इस फिल्म को देश के साथा विदेश में बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसी वजह से फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
