Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना के नए वेरिएंट से मचा हड़कंप, जानें इसके लक्षण

देश विदेश
कोरोना के नए वेरिएंट से मचा हड़कंप, जानें इसके लक्षण
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने सभी देशों को अलर्ट मोड़ पर रख दिया है और नए वेरिएंट से जबरदस्त हलचल मच गई है। इस नये का वायरस का नाम ओमिक्रोन रखा गया है और इसके सबसे ज्यादा मरीज दक्षिण अफ्रीका में मिले हैं। ओमिक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी को चेता दिया है। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रोक लगा दी है और बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

ओमिक्रोन के लक्षणदक्षिण अफ्रीका में पाया गया ओमिक्रोन वेरिएंट वायरस बहुत तेज गति से फैलता है। इसकी चपेट में आने वाला व्यक्ति बहुत जल्दी ही अपने आप को कमजोर महसूस करने, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश महसूस होने लग जाती है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति सामान्य बीमार होने के लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं।
जांच की प्रकियाWHO ने नये वायरस की जांच को लेकर बताया कि इसकी जांच के लिये SARS-CoV-2 PCR टेस्ट से गुजरना पड़ता है। नए वेरिएंट को देखते हुए पूरी दुनिया इसके बचाव के उपायों में लग गयी है।

बचाव के उपायअगर आपको इस बीमारी से बचना है तो आप मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और सामान्य बीमार होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना होगा।