Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

15 साल तक हुआ इस एक्ट्रेस का सेक्शुअल हैरेंसमेंट, मोदी ने दिया जवाब!

फिल्मी फीवर
15 साल तक हुआ इस एक्ट्रेस का सेक्शुअल हैरेंसमेंट, मोदी ने दिया जवाब!

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है और इसकी वजह सेक्शुअल हैरेंसमेंट की घटना है। यह शो लगभग 15 साल से चल रहा है लेकिन इसमें कई कलाकरों ने भाग लिया तो किसी ने इसको छोड़ने से पहले कई प्रकार के आरोप लगाए। लेकिन पहली बार प्रोड्यूसर असित मोदी पर जेनिफर ने सेक्शुअल हैरेंसमेंट  के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है।

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने का वह सीरियल छोड़ रही हैं और इसकी वजह भी उन्होंने बताई। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर मेंटल और सेक्शुअल हैरेंसमेंट के गंभीर आरोप लगाते हुए इस शो को अलविदा कह दिया है। इस बयान के बाद असित मोदी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मोदी ने कहा कि सेट पर जेनिफर का काम पर  ध्यान नहीं था और उनकी शिकायत रोज आ रही थी।

उनके गलत व्यवहार के कारण उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना पड़ा है और जिस समय यह सब हुआ वह अमेरिका में थे। सभी आरोप आधाहीन हैं हम इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। जेनिफर ने कहा वह उनको पकड़कर किस करने की बात कही तो उनको इस बात से डर लगा और इस बात के लिए मैंने अपनी दो दोस्तों को बताई। इस प्रकार की हरकते वह लंबे समय से कर रहे ​थे।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

जेनिफर की लिखित शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी लोगों का बयान लेगी।जेनिफर ने स्वंय के अलावा शो के कुछ अन्य क्रू मेंबर्स पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए है उनकी भी जांच की जाएगी।