सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट्स बनाने का चस्का बड़ों के साथ साथ बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहा है और अपने फैन फॉलोविंग बढ़ाने के चक्कर में नए नए हथकंडे अपनाते रहते है। रील्स शॉर्ट्स की दीवानगी किसी किसी पर इस हद तक चली जाती है की उन्हें और किसी चीज़ का होश नहीं रहता और कई बार इस वजह से जिंदगी दांव पर लग जाती है, जी हां ऐसा ही एक हादसा घटित हुआ है तमिलनाडु के पेरियाकुप्पम में यहां 9 साल की मासूम बच्ची प्रतीक्षा ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसके पिता ने उसे पड़ने के लिए डांटा था।
Pakistani Actor ने किया बड़ा खुलासा | Pakisthan | Actor | Urfi Javed | Faizan Ansari
9 साल की प्रतीक्षा को मोहल्ले के सभी लोग इंस्टा क्वीन के नाम से बुलाते थे, खेर जानकारी के मुताबिक प्रतीक्षा के पिता कृष्णमूर्ति ने उसे घर के बाहर खेलते हुए देखा था और तभी उन्होंने प्रतीक्षा को डांटा और घर की चाबी देकर घर भेज दिया। अपना काम ख़तम करके रात करीब 8 बजे जब कृष्णमूर्ति घर पहुंचे और बोलने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर की खिड़की तोड़कर वो अंदर घुसे और पाया की प्रतीक्षा तौलिये से लटकी हुई थी और छटपटा रहा थी
आननफानन में उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, आपको बतादे की पिछले साल लखनऊ में भी ऐसा ही एक हादसा घटा था जहां 10 साल के लड़के को उसके मां बाप ने वीडियो गेम छोड़कर पड़ने के लिए कहा तो उसने भी आत्महत्या कर ली थी।
