शादी के बाद सभी लोग मां-बाप बनने की तैयारी करते है लेकिन कई बार उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। इसके बाद वह कई प्रकार के उपाय करते है या फिर डॉक्टर के पास जाते है लेकिन इसके बाद भी उनको किसी प्रकार की मदद नहीं मिलती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे है जिसको लेकर कई लोग अपने पिता बनने का सपना पूरा कर सकते है। इसके लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा केवल कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं से ज्यादा पुरुषों का भी फर्टाइल होना अहम होता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों की फर्टिलिटी खराब हो जाती है और इसका असर उनके पिता बनने पर पड़ती है।खराब लाइफस्टाइल के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है और अब इनफर्टिलिटी की समस्या महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी हो रही है। पुरुषों में स्पर्म का कम होना पुरुषों को पिता बनने से रोकता है। आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना लोगा ताकि इस समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
धूम्रपान- धूम्रपान करना सेहत के लिए जानलेवा साबित होता है और इसका ज्यादा असर फर्टिलिटी को कम कर देता है। इसके कारण आपकी सेहत कमजोर होगी और पिता बनने में परेशानी होगी। अगर आप पिता बनना चाहते हैं तो स्मोकिंग करना बंद कर दे।
NIMS University ने संभाला पत्रकारों के स्वास्थ्य का जिम्मा
शराब- शराब पीने से स्पर्म की गुणवता भी कमजोर होती है और इसका असर आपके होने वाले बच्चे पर भी पड़ती है।
तनाव- हमारी सेहत को बीमार करने का प्रमुख कारण तनाव होता है और अगर तनाव नहीं है तो आपका जीवन बीमारियों से मुक्त है। कई लोग ज्यादा तनाव लेते है और ऐसा करने से उनमें बच्चे पैदा करने की शक्ति कम हो जाती है।
दवाईया- अनावश्यक रूप से ली गई दवाईया भी पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। अगर आप लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल करते है तो स्पर्म की क्वॉलिटी बिगड़ जाती है।
