Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

19 जनवरी राशिफल: सेहत और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा दिन, जानें अपना हाल

धर्म
19 जनवरी राशिफल: सेहत और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा दिन, जानें अपना हाल

हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी 19, 2022, बुधवार माघ माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द
शक सम्वत - 1943, प्लव
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM

शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

अशुभ काल

राहू - 12:37 PM – 1:58 PM


मेष- आज व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी और पार्टनरशिप में किया गया काम बहुत ज्यादा फायदेमंद होगा। शादीशुदा लोगों को थोड़ी सावधानी रहने की जरूरत है। यदि आप नया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो बहुत अच्छा दिन है।

वृष- आज घर की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव बढ़ेगा। मन को शांत रखे और सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरते। 

मिथुन- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के आसार बन रहे हैं और आय नए मौके मिलेंगे। आकस्मिक धन की प्राप्ति के साथ आपका मन अशांत रहेगा।

कर्क- आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी और इसके कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ी निराशा हाथ लगेगी।

CM उमीदवार बनने पर Bhagwant Mann के भाषण से भावुक हुए Kejriwal,देखें Video

सिंह- घर में शांति बनाए रखें नहीं तो किसी सदस्य के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको बड़े अवसर मिल सकते हैं।

कन्या- आज व्यापार में धोखा मिलने की संभावना है। पैसों के लेनदने में बहुत ज्यादा सावधानी बरते। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।

तुला- आज व्यापार से संबंधित काम में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। नई जमीन लेने की योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।


वृश्चिक- व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन धीमी प्रगति के कारण आप आर्थिक तनाव में हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धनु- आज नौकरी को लेकर बड़ा खतरा उठाना पड़ सकता है।  फैसला लेने से पहले परिवार के लोगों को समझने की कोशिश करें। यात्रा आपकी अच्छी रहेगी।

मकर- आज समय का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है।

शुभ मुहर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, जानें बसंत पंचमी का म​हत्व,देखें Video

कुंभ- नौकरी को लेकर आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्रेम के मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी और शादी को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मीन- नौकरी,व्यापार और सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आपको किसी नए दोस्त के साथ मिलने का अवसर देगा।