Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के आगे पूरी भारतीय टीम बेबस, शर्मनाक हार ने खोली पोल

खेल
एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के आगे पूरी भारतीय टीम बेबस, शर्मनाक हार ने खोली पोल

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1—1 से बराबरी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 26 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना विकेट खोए केवल 11वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। 10 विकेट से मिली हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है कि यह टीम आने वाले विश्व कप में भी ऐसा प्रदर्शन करेगी।

Delhi में हुई महिला के साथ शर्मनाक घटना  

मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने 118 रन का टारगेट महज 66 बॉल में चेज कर टीम इंडिया के गेंदबाजों की हवा निकाल दी। पहले वनडे में 3 विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क ने दूसरे मैच में 5 विकेट लेकर आधी टीम को वापस भेज दिया। ओपनर शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव को तो खाता भी नहीं खोलने दिया। अय्यर की जगह नंबर-4 पर बैटिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे मैच में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।  सूर्यकुमार ICC की टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी है।

वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार
भारत को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने 234 बॉल रहते मैच को 10 विकेट से जीत लिया। पिछला रिकॉर्ड 212 बॉल का था जो अब टूट गया है। इस मैच को देखकर एक बार भी नहीं लगा कि यह वहीं भारतीय टीम है जो विश्व कप खेलने जाएगी।

अगर इस सीरीज को जीतना है तो अंतिम मैच को जीतना होगा नहीं तो सीरीज के साथ भारत अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना लेगी। भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का प्रतिशत पहले ही अच्छा है और कल की जीत ने उसे और बढ़ा दिया है।