विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतने का फॉर्मूला तैयार करने में लग गई है। जयपुर में 3 दिन के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कूकस के होटल लीला में होगी। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान समेत 12 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये बैठक हो रही है।
Akhilesh ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंड लाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!
जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कूकस के होटल लीला के लिए रवाना होंगे। स्वागत के लिए 75 गेट बनाए हैं। 20 मई को होटल लीला में सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण होगा। मोदी के भाषण के बाद चार सत्रों में शाम 6 बजे तक बैठक होंगी। समापन सत्र में जेपी नड्डा का भाषण होगा।
21 मई सुबह 9 बजे 4 बजे तक सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों की बैठक जेपी नड्डा लेंगे और इसमें राजस्थान को लेकर चर्चा होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संदेश दिया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी में भी सीएम पद को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम राजे हमेशा अपने बगावती तेवर दिखाती रहती है लेकिन बीजेपी के बड़े नेता इस बात से इनकार करते रहते है।
