Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बीजेपी संसदीय बोर्ड से OUT हुए गडकरी और शिवराज, इनको मिली एंट्री

देश विदेश
बीजेपी संसदीय बोर्ड से OUT हुए गडकरी और शिवराज, इनको मिली एंट्री

आठ साल बाद दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी की संसदीय बोर्ड में बड़ा परिवर्तन हुआ है और इसमें कई बड़े उल्टफेर देखने को मिले हैं। संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष के अलावा 10 सदस्यों को जगह मिली है। इस लिस्ट में दो ऐसे बड़े नेताओं को जगह नहीं मिली है जो सबको हैरान कर रहे हैं।

कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? 18 या 19 अगस्त जानें सही तिथि!

2014 में अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली थी तब संसदीय बोर्ड का गठन किया था और अब इसमें परिवर्तन किया गया है। क्योंकि अरुण जेटली, अनंत कुमार, और सुषमा स्वराज के निधन हो जाने से वह वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति और थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बन गए है। इस बार  नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को जगह नहीं मिली है। इनकी जगह बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया को संसदीय बोर्ड में जगह मिली है।


बीजेपी संसदीय बोर्ड बहुत ज्यादा पावरफुल होता है और पार्टी की संसदीय गतिविधियों में उसका अहम योगदान होता है। बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है इसमें अध्यक्ष जेपी नड्डा,नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास है।