फेसवॉस का इस्तेमाल जरूर करें—अगर आप किसी शादी के कार्यक्रम में जाने की सोच रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप सर्दी के मौसम हल्के गर्म पानी से चेहरे की धूल को साफ करें। इसके बाद ठंडे पानी से फेसवॉश का इस्तेमाल करते हुए दो या तीन बार अपने चेहरे का धो लें ऐसा करने से आपके चेहरे पर बीना मेकअप के निखार आ जाएगा। क्रीम लगाना नहीं भूले—सर्दी के मौसम में सभी लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है और इस वजह से उनकी त्वचा की खूबसूरती गायब हो जाती है। अगर आपको इस परेशानी से बचना है तो आपको तेल की जगह अपनी त्वचा पर क्रीम का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने से आपकी त्वचा कोमल होने के साथ खूबसूरत दिखेगी।
ज्यादा मेकअप करने से बचे—कई महिलाओं को लगता है कि वह ज्यादा मेकअप करने से खूबसूरत दिखती है जबकि ऐसा नहीं है। ज्यादा मेकअप आपकी हंसी का पात्र बन जाता है क्योंकि सर्दी के मौसम में ज्यादा मेकअप अच्छा नहीं माना जाता। ज्यादा मेकअप करने से आपकी त्वचा ड्राई होती है और आपकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है।
