मेकर्स ने Bigg Boss 15 का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें राखी सावंत के साथ-साथ रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी वाइल्ड कार्ड एंट्री से प्रवेश किया है। ‘ड्रामा क्वीन’ की एंट्री में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है। राखी नई नवेली दुल्हन की तरह आरती का थाल अपने पति की आरती उतारती हैं और पैर छूती हैं। इसके बाद राखी ने डॉन फिल्मी की तरह अपने पति से कहती है 12 मुल्कों की पुलिस आपका इंतजार कर रही है।
राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसमें राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस के घर में घूमते नजर आ रहे हैं। Bigg Boss 15 से निकाले गये सिंबा नागपाल, विशाल कोटियन, जय भानुशाली और नेहा भसीन का नाम शामिल है। Bigg Boss का हर सीजन बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहता है।
