बिहार में जल्द सरकार बदलने को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है और कई लोग तो इस बात का दावा कर रहे है कि नीतीश जल्द पाला बदल सकते हैं। इसकी मुख्य वजह जातिगत जनगणना को बताया जा रहा है जो अब नीतीश के लिए नाक का सवाल बन गयी है। इस मामले पर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर वह सब कुछ करने के लिए तैयार है और वह नीतीश के साथ सरकार बनाने को भी तैयार है।
84 साल के बुजुर्ग ने 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोला खत्म हो रही है मेरी बीमारी!,Video
इसके बाद बड़ा सियासी भूचाल तो तब आया जब क्या आरजेडी एक बार फिर जेडीयू के साथ सरकार बना सकती है तो जवाब आया कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। जेडीयू के नेता ने आरजेडी के इस बयान पर आभार जताया और कहा कि मैं भी इस बात का समर्थन करता हूं।
जातिगत जनगणना पर जो हमारे साथ होगा हम उसके साथ जाएंगे। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र की तरफ से अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं करने के कारण यह असमंजस हो रहा है। इस प्रकार के बयानों पर भाजपा नेता ने कहा कि आरजेडी को बार-बार मुंह की खानी पड़ रही है इसलिए अब इस तरह के बयान दे रही है। अगर नीतीश पाला बदलते है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी क्योंकि वह पहले भी आरजेडी के साथ सरकार बना चुके है।
