फूट. फूट कर रोते ये वहीं योगी आदित्यनाथ है जिनके सामने आज बड़े.बड़े से बड़ा अपराधी तो क्या पुलिस अधिकारी भी कापंता है जिसके बुलडोजर के खौफ से अपराधी खुद थानों में जाकर रहम की भीख मांगते है। लेकिन ये जो वीडियो आप देख रहे है ये वीडियो है साल 2007 का लेकिन फिर एक बार ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसकी वजह भी कुछ खास है लेकिन वो वजह जानने से पहले आप जान लिजिये कि आखिर योगी ससंद में ऐसे रोये क्यों थे।
Yogi को रूलाने वाले IAS का क्या हुआ हाल आप भी देखिए!
दरअसलए बात साल 2007 की है तब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद और आईएएस डॉक्टर हरिओम वहां के डीएम थे 26 जनवरी 2007 को गोरखपुर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल था। शहर में कर्फ्यू था तभी सांसद योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में धरने का ऐलान कर दिया तो डीएम हरिओम ने योगी को गोरखपुर में घुसने से रोका लेकिन योगी जिद पर अड़े रहे और हरिओम ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया और योगी आदित्यनाथ को 11 दिन जेल में रहना पड़ा जेल से रिहा होने के 11 दिन बाद जब योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वो गिरफ्तारी की बात को लेकर रो पड़े।
लेकिन अब ये 2007 का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है तो आपकों बतां दे कि जिस हरिओम की वजह से संसद में योगी के आंसू नहीं रूक रहे थे उसी आईएएस अधिकारी हरिओम को उत्तर प्रदेश सरकार में अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उन्हें उत्तर प्रदेश कल्याण विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है राज्य की नौकरशाही में हुई बड़ी फेरबदल में यूपी सरकार ने ये फैसला लिया है। जिसकी वजह से योगी को रोना पड़ा था उसी अधिकारी को अपनी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देना ये सीएम योगी के व्यक्तित्व के किस पहलू का दर्शता है।
