Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस बार IPL में दिखेगा चीयरलीडर्स का जलवा, चौके और छक्कों पर लगेगा ठुमका!

खेल जगत
इस बार IPL में दिखेगा चीयरलीडर्स का जलवा, चौके और छक्कों पर लगेगा ठुमका!

कोरोना के कारण 2 साल से आईपीएल का सीजन बहुत ही खराब रहा है लेकिन इस बार का सीजन धमाकेदार होना जा रहा है। इस बार मैदान में निश्चित संख्या में दर्शकों को अनुमति मिलने की बात सामने आ रही है। लेकिन इस बार मैदान में चीयरलीडर्स का जलवा देखने को मिलेगा।

Corona Fourth Wave | India में Corona की Fourth Wave की आशंका,VIDEO

26 मार्च को आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए चीयरलीडर्स भी देखने को मिलेगी। चौके-छक्के लगने पर जलवा बिखेरने वालीं चीयरलीडर्स इस बार भी मैदान पर दिखाई देगी या नहीं इसको लेकर सभी के मन में सवाल उठ रहे हैं।


कोरोना के कारण ग्राउंड पर चीयरलीडर्स नहीं देखी जा रही थी लेकिन इस बार कोरोना का खतरा कम हुआ तो चीयरलीडर्स की वापसी होती दिख रही है। कोरोना के कारण इस बार चार ही मैदान पूरे मैच खेले जाएंगे। इस बार टीम की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गयी है। लीग में होने वाले सभी 70 मैच मुंबई के तीन और पुणे के सिंगल मैदान में खेले जाएंगे।