Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

करौली दंगे का सबसे बड़ा सच: पार्षद अहमद ने दंगाइयों को दिया ऑर्डर और लगा दी आग!

आपणो राजस्थान
करौली दंगे का सबसे बड़ा सच: पार्षद अहमद ने दंगाइयों को दिया ऑर्डर और लगा दी आग!

करौली हिंसा मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पार्षद के इशारे पर पुलिस के सामने नकाबपोश दंगाई हिंसा फैला रहे है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि आग लगाने में किस का हाथ था और पुलिस अभी भी इस पार्षद को नहीं पकड़ पाई है। 

दंगाइयों ने वार्ड 33 के पार्षद मतलूब अहमद के इशारे पर दंगा किया और नकाबपोश दंगाई पुलिस के सामने हाथों में लाठियां लेकर गुजरे, लेकिन पुलिस उन्हें रोकने का काम नहीं किया। हिंसा के दौरान लोग पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे- बहुत खून बह गया है, अस्पताल पहुंचा दीजिए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक बात नहीं सुनी।

इस आंतकी संगठन से जुड़े है करौली हिंसा के तार, इस पत्र से हुआ बड़ा खुलासा!

दंगों को हुए आठ दिन हो चुके हैं लेकिन मुख्य आरोपी पार्षद अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली पर छत से पथराव किया गया इसके बाद घरों में पहले से छिपकर बैठे नकाबपोश दंगाइयों ने हाथों में लाठी-सरिए और चाकू लेकर हमला कर दिया। पार्षद मतलूब अहमद दंगाइयों से बात करके उनको आदेश देता रहा कि क्या करना है।


वीडियो में पुलिस भी नजर आ रही है लेकिन वह पार्षद को ऐसा नहीं करने की बात कही। पार्षद ने दंगाइयों को वहां से चलने के लिए कहा और इसके बाद दंगाई नारे लगाते हुए पुलिस के सामने पार्षद के पीछे-पीछे चले गए। पुलिस ने उनसे कहा- अब यहां से निकलो। बहुत तोड़फोड़ हो गई है, सब जा रहे हैं, तुम भी जाओ इधर से। पुलिस दोनों पक्षों के 37 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।