Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक

दिल्ली-NCR
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग हुआ सर्तक

देश में एक बार फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और इसके कारण कोरोना की नई लहर का खतरा बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में भी तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है और इसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

गुलामी की मानसिकता ने हमें जकड़ रखा है- Nupur Sharma

भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 3640 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है और अब मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार हो गई है। 24 घंटे के दौरान 11 लोगों की जान भी गई है। 

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोराना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि कोरोना का असर पहले भी इन राज्यों में ज्यादा देखने को मिला था। दिल्ली में कोविड.19 के मामलों में तेजी को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। मौसम में हुए बदलाव के कारण इसका असर ज्यादा देखने को मिला है। लोगों को मास्क पहनने और सार्वजनिक समारोहों से दूरी बनाने की सलाह दी है।