नींबू का रसनींबू सेहत की लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसके सेवन से आप अपने सेहत के साथ अपने बालों का भी विशेष ध्यान रख सकते हैं। सप्ताल में दो बार एक नींबू के रस से सिर की मालिश करें और फिर कुछ देर तक इसे लगाकर रखे। इसके बाद थोडी कम केमिकल वाले शैंपू से धोएं तो आपके बाल मजबूत होने के साथ डैंड्रफ फ्री भी हो जाएंगे।
लहसुन और एलोवेरा बालों के लिए लहसुन और एलोवेरा बहुत ही अच्छा होता है। लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को हटाने में मदद करते हैं। इसके साथ एलोवेरा में भी फंगस रोधी और बैक्टीरिया रोधी गुण होते जो बालों को काला बनाने के साथ डैंड्रफ फ्री भी करता है।
नीम के पत्तेनीम की पत्तियों को पीसकर या उनको पानी में उबालकर बालों में लगाने से भी फायदा होता है। इस पेस्ट को लगाने के बाद आपको कलर करने से बचना होगा।
देशी अंडाबालों के रूखेपन को अंडे से दूर किया जा सकता है। अंडे में नींबू का रस निचोड़ कर लगाने से बाले लंबे व काले होते है। शैंपू लगाने से पहले देशी अंड़ा जरूर इस्तेमाल करें ये आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
