Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कार्तिक की तूफानी पारी से टीम को मिली धमाकेदार जीत

खेल जगत
कार्तिक की तूफानी पारी से टीम को मिली धमाकेदार जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले मैच में ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए  मुकाबला 68 रनों से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 191 रनों का विशाल स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। 5 मैचों की सीरीज में टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

6 साल के मासूम को स्कूल के कमरे में बंद कर चल गए टीचर, VIDEO VIRAL

भारत के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी कप्तान रोहित शर्मा ने खेली उन्होंने  टी.20 इंटरनेशनल करियर का 27वां अर्धशतक लगाते हुए 64 रनों की पारी खेली। इसके बाद अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा लेकिन अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने इतनी खतरनाक बल्लेबाजी करके प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। कार्तिक ने 19 गेंद में 41 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम के लिए विशाल स्कारे बनाया।

पहली बार टी.20 इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे। भारतीय गेंदबाजों को प्रदर्शन भी बहुत शानदार रहा जिसमें अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन.11
टीम इंडियाः सूर्यकुमार यादव,रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन।

वेस्टइंडीज टीमः शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन,रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अकील होसेन, ओबेड मैकॉय, अल्जारी जोसेफ।