हिंदू धर्म जन्म से लेकर मृत्यु तक और सुबह से लेकर रात तक कई ऐसी मान्यताएं बनी हुई है जिसके अनुसार चलने से हमारे जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। लेकिन कई लोग इन बातों को नहीं मानते है और इसके कारण उनके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां होती है। आज हम आपको खाना खाते समय ध्यान रखने वाली एक ऐसी परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके वैज्ञानिक कारण भी सही है।
मां चंद्रघंटा को माना जाता है ज्ञान की देवी!
आप लोगों ने कई देखा होगा खाना खाते समय थाली में केवल दो रोटी रखी जाती है लेकिन कई लोग तीन रोटी भी रख देते है। लेकिन 3 3 रोटियां रखना भी अशुभ माना जाता है। 3 रोटियां रखने पर घर के बड़े-बुजुर्ग मना कर देते हैं क्योंकि इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण है जिसे हर व्यक्ति को जानना चाहिए।
हिंदू धर्म के अनुसार एक साथ 3 रोटियां केवल मरे हुए इंसान को रखी जाती है और इसी वजह से ऐसा नहीं किया जाता है। जब किसी की मौत होती है तो उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले भोजन की थाली में एक साथ 3 रोटियां रखी जाती है। इसी वजह से 3 रोटी थाली में कभी नहीं रखनी चाहिए।
एक साथ तीन रोटी रखना शुभ नहीं होता है क्योंकि 3 का अंक शुभ नहीं माना जाता है। थाली में तीन रोटी एक साथ देखकर इंसान की भूख मर जाती है और वह अच्छे खाना भी खा पाता है। भोजन ग्रहण करते समय थाली में एक कटोरी सब्जी, दो रोटी पर्याप्त होती है और इसके बाद मन करें तो आप अपनी आवश्यकता के अनुसार रोटी ले सकते हैं। ऐसा करने से खाने की बर्बादी भी नहीं होती है।
