हिन्दु धर्म में सप्ताह के 7 दिन का अलग अलग महत्व होता है और हर दिन किसी ना किसी देवी—देवता के रूप में उसकी विशेष पूजा की जाती है। विशेष दिन पर पूजा करने से आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव आते है और पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है और इस लक्ष्मी की पूजा करने से आपके जीवन से पैसों की कमी दूर होती है।
लेकिन शुक्रवार को कुछ ऐसे काम करने से बचना चाहिए जो मां लक्ष्मी को पसंद नहीं है या उनके करने से वह रूठ जाती है। अगर आप गलती से भी ये काम करते है तो आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
Russia Ukraine War | USA कर रहा जंग में उतरने को तैयारी, क्या है Third World War आहट!
शुक्रवार को नीचे बताए हुए कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
1. सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए
कई लोग शाम के समय घर में झाड़ू और पोछा नहीं लगाते है और ऐसा नहीं करने की वजह से उनके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। लेकिन कई लोग इसे नहीं मानते है तो उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए और ऐसी जगह पर नहीं रखे जहां किसी का पैर नहीं लगे।
2. उधार करने से बचना चाहिए
हर दिन आप किसी ना किस प्रकार का लेनदेन करते है लेकिन आपको शुक्रवार के दिन उधार देन से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।
3. घर में अंधेरा न रखें
आपको शाम के समय घर में लाइट जरूर जलानी चाहिए अगर ऐसा नहीं करते है तो आपके घर में मा लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होगा। मां लक्ष्मी को अंधेरा पसंद नहीं है।
4. घर में नहीं रखे गंदगी
मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ-सफाई होती है। आपको हर दिन घर की सफाई करनी चाहिए ताकि मां लक्ष्मी आपके घर में हमेशा विराजमान रहे है।
