Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस भारतीय लड़की को दिल दे बैठा ये विदेशी क्रिकेटर, शादी के लिए छोड़ा आईपीएल

खेल जगत
इस भारतीय लड़की को दिल दे बैठा ये विदेशी क्रिकेटर, शादी के लिए छोड़ा आईपीएल

आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है और इस वजह से वह पाकिस्तानी दौरे के साथ आईपीएल के शुरूआती मैचों में भाग नहीं लेंगे। इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया है और इस बार विराट कोहली की जगह मैक्सवेल के कप्तान बनने की बात सामने आ रही है।

​​​​​​​
मैक्सवेल ​की प्रेमिका का विनी रमन है जो भारतीय है। इन दोनों की शादी 27 मार्च को हो रही है और सोशल मीडिया पर उनकी शादी  कार्ड वायरल हो रहा है। कार्ड तमिल भाषा में है दोनों ने 2020 में सगाई की थी और विनी तमिल परिवार से हैं। 


इस शादी का कार्यक्रम तमिल परंपराओं के साथ होगा। विनी रमन और मैक्सवेल 2017 से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।