डोटासरा ने दावा किया कि राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ही होंगे। शाह के कार्यक्रमों में कई बड़े नेताओं को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। शाह के इस दौरे से स्पष्ट संकेत है मिल गये है कि गजेंद्र सिंह राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।
शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि सब को मिलकर आने वाले चुनावों में कमल को भारी बहुमत से जीत दिलानी है। सीएम के दावेदर की जगह पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के संकेत भी दिये हैं। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि बीजेपी इस समय दो गुटों में बटी हुई है और इस वजह से शाह ने साफ इशारा कर दिया है कि पार्टी में एकजुटता होनी चाहिए। शाह ने गहलोत सरकार को जमकर लपेटा और 2023 के चुनावों में जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प दिलाया।
