Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गुजरात ने रोक दिया चेन्नई का रथ, धोनी पर भारी पड़े पांड्या

खेल
गुजरात ने रोक दिया चेन्नई का रथ, धोनी पर भारी पड़े पांड्या

इंडियन प्रीमियर लीग के ओपनिंग मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर अपना दम दिखा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 178 रन बनाए लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 19 अंतिम ओवर में इस लक्ष्य का हासिल कर लिया। गुजरात टाइटन्स की जीत के हीरो शुभमन गिल ने 63 रनों की शानदार पारी खेली।

तुम लोग सिख तो हरगीज नहीं हो

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार 92 रनों की पारी खेली। पूरी टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाए थे, गायकवाड़ और मोईन अली ने 36 रनों की साझेदारी करके सीएसके को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात के ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। इसके बाद शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद जीत की औपचारिकता  राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बड़े हिट्स लगाकर टीम को पहली जीत दिलाई। इस मैच में धोनी और पांड्या ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए।