Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गुजरात और दिल्ली में होगी दूसरी बार टक्कर, इन खिलाड़ियों का दिखेग दम

खेल
गुजरात और दिल्ली में होगी दूसरी बार टक्कर, इन खिलाड़ियों का दिखेग दम

आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है और इस बार दर्शकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच होगा। पहला मैच हारने के बाद दिल्ली पहली जीत की तलाश में है तो गुजरात ने पहले मैच में चेन्नई को हराकर जीत से खाता खोल लिया है। गुजरात की टीम बहुत ही मजबूत होने के साथ इस खिताब को जीतने वाली सबसे प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है।

शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने जीत के साथ शुरूआत की है। दिल्ली के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम को अपने पहले मुकाबले में  50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में दूसरा मौका है जब दोनों टीमों का दूसरी बार आमना-सामना होगा।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का शानदार आगाज रहा है और लगातार दोनों सीजन में उनकी टीम सबसे ताकतवर नजर आ रही है।

 देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग.11

गुजरात टाइटंसः हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।

दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श, सरफराज खान, रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।