कई लोगों को हमेशा फटी एड़ियों की समस्या के कारण परेशान होना पड़ता है और इसी वजह से उनको कई बार शर्मिदंगी भी उठानी पड़ जाती है। यह एक ऐसा दर्द है जिसके कारण इंसान अच्छी तरह से चल भी नहीं पाता है और उसको हमेशा असहनीय दर्द सहना पड़ता है। यह बीमारी हमारे शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी के कारण होती है जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता है और इससे निजात पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करने शुरू कर देते हैं।
कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार
हमारे शरीर को स्वस्थ बनाकर रखने के लिए प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन कई बार इन चीजों की कमी होनी शुरू हो जाती है। विटामिन्स के कमी के कारण होंठ फटने के साथ एड़िया भी फटनी शुरू हो जाती है कई लोगों को कमजोर दांत, हड्डियां कमजोर के साथ मसूड़ों से खून आना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं विटामिन्स की कमी के कारण एड़ियों की समस्या होनी शुरू हो जाती है।
विटामिन बी 3: इसकी कमी के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियां होनी शुरू हो जाती है। जिसमें से प्रमुख बीमारी शरीर में खुजली होने के साथ त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है।
विटामिन सी- इसकी कमी से मसूड़ों और स्किन की समस्या को होना शुरू हो जाता है। इसके कारण मसूड़ों से खून आना, बालों का झड़ना और घाव भरने में देरी होना शुरू हो जाता है।
विटामिन ई- इसकी कमी से स्किन और बालों को नुकसान होता है और एड़िया फटनी शुरू हो जाती है। इस बात की कम लोगों को होती है और वह विटामिन को लेकर किसी प्रकार का उपाय नहीं करते हैं।
फटी एड़ियों के कारण स्किन ड्राईनेस होती है और इसको कोमल बनाने के लिए क्रीम्स या तेल का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले एड़ियों का साफ करके उन पर सरसों का तेल या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना नहीं भूलें।
