Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IPL 2022: 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम पहली जीत के लिए तरसी

खेल जगत
IPL 2022: 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम पहली जीत के लिए तरसी

आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के फैन्स अपनी टीम को पूराने अंदाज में देखने के लिए तरस रहे है। दोनों टीमों ने लगातार 4 मैच हारे है लेकिन चैन्नई ने पहली जीत हासिल कर ली है लेकिन मुंबई को अभी भी जीत की तलाश है। मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन में अपने सभी चारों मुकाबले हारे है। मुंबई इंडियंस आज पुणे में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी। 

इस सीजन में मुंबई बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बड़ी कमजोर नजर आई है लेकिन अब  सूर्यकुमार यादव की वापसी के बाद टीम मध्यक्रम में मजबूत हुई है। लेकिन गेंदबाजी में अभी भी दम नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ पंजाब ने 4 में से 2 मुकाबले जीते हैं। आज के मुकाबले को जीतकर पंजाब 2 अंक हासिल करना चाहेगी।

मंंबुई के कप्तान की तरह रोहित शर्मा के साथ पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी वजह से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है।

​​​​​​​

संभावित प्लेइंग इलेवन:

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (कीपर), लियाम लिविंग्सटन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह 

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन ऐलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट