मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और पहले बैटिंग कर रही RR ने 20 ओवर में 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। अंतिम ओवर में बुमराह ने टीम की इज्जत बचाई और 3 विकेट लेकर आरआर को 200 रनों के पार जाने से रोक दिया। RR की ओर से जोस बटलर ने इस सीजन का पहला शतक भी जड़ा है और IPL में ये उनका दूसरा शतक है।
Russia- Ukraine युद्ध का India को इस तरह मिल रहा है फायदा
मुंबई की ओर से बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर में बुमराह ने राजस्थान को 2 झटके दिए और एक रनआउट भी किया। बुमराह ने ही मुंबई को पहली सफलता दिलाई और इसके बाद अंतिम ओवर में टीम की लाज भी बचाई है।जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल्स की पारी को संभाल लिया। तीसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 50 गेंदों पर 82 रन जोड़े।
दोनों टीम की प्लेइंग-XI:
RR: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।
MI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बेसिल थम्पी।
