11 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत, राहुल और जडेजा ने बचाई लाज
खेल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच में एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम ने केवल 15 रन में 3 विकेट थे लेकिन इसके बाद राहुल और जड़ेजा ने शानदार शतकिय साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 11 साल बाद टीम इंडिया को जीत मिली है।
भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और दूसरा वनडे 19 मार्च को वाइजैग में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में इंडिया ने 39.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने नाबाद 45 रन बनाए, दो विकेट लिए।
भारत को यह सीरीज जीतने के लिए एक मैच जीतना होगा तो ऑस्ट्रेलिया को मैच में बराबरी करने के लिए अगला मैच किसी भी हालात में जितना होगा। इस जीत में अहम रोल राहुल का रहा है जो लंबे से अपने बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहे थे और ऐसे में उनको टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी। लेकिन राहुल ने अपने बल्ले से अपने आलोचकों को अच्छा जवाब दिया है।
प्लेइंग इलेवन
भारत : हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।