8 मार्च को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही है और इस दिन महिलाओं को विशेष रूप से याद किया जाता है जिन्होंने दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। आज हम आपको हमारी इस खबर उन भारतीय मूल की महिलाओं के बारे में जानकारी दे रहे है जो ग्लोबल कंपनियों में सीईओ के पद पर कार्यरत है। भारतीय महिलाओं का दबदबा देश ही नहीं विदेशी कंपनियों में भी देखने को मिल रहा है।
रेशमा केवलरमानी
अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी वर्टेक्स फार्मास्युटिकल्स की प्रेसिडेंट और सीईओ की कमान संभाल रही रेशमा केवलरमानी का भी भारत से गहरा नाता है।
अंजली सूद
अमेरिकी वीडियो होस्टिंग, शेयरिंग और सर्विस प्लेटफॉर्म Vimeo की सीईओ अंजली सूद भी भारतीय है।
रेवती अद्वैती
अमेरिका-सिंगापुर में बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफक्चरिंग कंपनी Flex की सीईओ की कमान भी रेवती अद्वैती के हाथ में है।
शर्मिष्ठा दुबे
शर्मिष्ठा दुबे भी Match Group की सीईओ हैं और इनका जन्म झारखंड में हुआ था। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर्स डिग्री ली आज इस मुकाम पर पहुंच चूकी है।
जयश्री उल्लाल
जयश्री उल्लाल भी कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटवर्क्स की प्रेसिडेंट और सीईओ के पद पर है। इनकी पढ़ाई भारत में हुई थी लेकिन आज दुनिया में इनके नाम का डंका बजता है।
