Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विधायक मलिंगा को धमकी देने वाला कुख्यात डकैत जगन गुर्जर हुआ गिरफ्तार

आपणो राजस्थान
विधायक मलिंगा को धमकी देने वाला कुख्यात डकैत जगन गुर्जर हुआ गिरफ्तार

50 हजारा का इनामी कुख्यात डकैत जगन गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगन गुर्जर ने पिछलों दिनों बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा के खिलाफ धमकी भरे वीडियो वायरल किया था और इसके बाद पुलिस ने मासलपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जगन पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था और पिछले कई दिनों से इसके आत्मसमर्पण को लेकर चर्चाएं चल रही थी। 

डकैत जगन गुर्जर के तीन और भाई हैं और सभी आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है। जगन ने हाल ही में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा वीडियो शेयर करते हुए धमकी दी भी तो विधायक ने भी उसी अंदाज में उसे धमकी देने का काम किया था। इसके बाद पुलिस पर दबाव था कि वह उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। 

Punjab चुनाव से ठीक पहले Rape के आरोपी Ram Rahim को मिली 21 दिन की Parole

बताया जा रहा है कि वह बीहड़ों में फरारी काट रहा था और जगन को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। वह पहले चार बार सरेंडर कर चुका है और उसका खौफ इतना है कि उसके कई आदमी उसके ​लिए काम करते हैं। पुलिस को जंगलों में जाने में परेशानी होती है लेकिन वह जंगह का कौना कौना जानता है।


करौली पुलिस ने जगनको दस्तयाब करने की सूचना धौलपुर पुलिस को दी है और अब उसे धोलपुर पुलिस के हवाले किया जाएगा। डकैत जगन गुर्जर ने पहले भी करौली जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। डकैत की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल राजेश सिंह, कुंवर सिंह तथा भरतपुर के कांस्टेबल पुनीत कुमार का अहम योगदान रहा है।