Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोहली ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीनों फॉर्मेट में 10 बार जीता ये अवॉर्ड

खेल
कोहली ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीनों फॉर्मेट में 10 बार जीता ये अवॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत ने सीरीज 2-1 से जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस जीत के साथ अंतिम मैच को ड्रॉ कराने में सबसे अहम योगदान विराट कोहली का रहा है और उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वीरांगनाओं का सम्मान लेकर रहेंगे | धरने का एलान - Kirodi समर्थक

इस अवॉर्ड को पाने के साथ कोहली ने अपने नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक किसी भी खिलाड़ी के नाम नहीं है। कोहली तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 10 से ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली बार ही प्लयेर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर यह रिकॉर्ड बनाया है।

विराट ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ जीते है। टेस्ट में विराट 10वीं बार, वनडे में 38 और टी-20 में 15 बार यह अवॉर्ड जीता। वनडे में वेस्डइंडीज के खिलाफ 13 और श्रीलंका के खिलाफ वह 7 बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 3 बार ,अफ्रीका-श्रीलंका के खिलाफ 2-2 यह अवॉर्ड अपने नाम  किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 8 टेस्ट शतक जड़कर वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जो रूट (12 शतक) ने जड़े है। वहीं दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर है।