आईपीएल 2023 का रोमांच अब अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है और इसी वजह से हर मैच के नतीजे बड़ा उलटफेर करते दिख रहे हैं। आईपीएल के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने 24 गेंदें शेष रहते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया।
लखनऊ के एकना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच का अंतिम पल बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि निकोलस पूरन ने छक्का जड़कर लखनऊ को जीत दिलाई।
अबकी बार Congress का होगा सूपड़ा साफ़- Rajendra Rathore
लखनऊ की तीन मैचों में दूसरी जीत है और सनराइजर्स हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार है। लखनऊ इस जीत के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची तो हैदराबाद सबसे नीचले पायदान पर है। लखनऊ के सबसे ज्यादा रनों की पारी कप्तान राहुल ने खेली जो राहत की बात है।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह , राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक और आदिल राशिद
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट और रवि बिश्नोई
