Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दिया लेक्चरर भर्ती के आवेदन में सुधार करने का अंतिम मौका

जॉब
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दिया लेक्चरर भर्ती के आवेदन में सुधार करने का अंतिम मौका

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर भर्ती एग्जाम 2022 का आयोजन अक्टूबर माह के अंत तक करवाया जा सकता है। लेकिन इस परीक्षा में से पहले आयोग ने आवेदन फार्म में ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। 

स्टेनोग्राफर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आयोग सचिव अटल ने बताया कि 24 अगस्त से 2 सितम्बर 2022 तक अभ्यर्थी का नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन करने का अवसर दिया गया है।


संशोधन के लिए ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध  लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।