Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कमर की मालिश करने के बहाने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, महिला की हुई मौत

क्राइम
कमर की मालिश करने के बहाने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, महिला की हुई मौत

महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाएं अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है और इसके कारण अपराध का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। इन घटनाओं में अपराधी कई बार पीड़िता की हत्या तक कर देता है लेकिन ज्यादातर घटनाओं में अपराधी जानकार होता है। इसके चलते महिलाएं उन पर विश्वास कर लेती है और इसी विश्वास का गलत फायदा उठाया जाता है। 

21 साल तक इस शख्स ने नहीं कटवाई दाढ़ी, वजह है बेहद खास!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अधेड़ उम्र की महिला के साथ रेप की घटना पूरे देश को शर्मसार कर दिया।  रेप के बाद उसकी हत्या के कारण मामला ज्यादा गंभरी है और पुलिस ने घटना का खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदन गौड़  पेशे से हलवाई है और नीम हकीम का काम भी करता है। 

इसी वजह से मृतक महिला आरोपी के पास कमर की मालिश करवाने गई थी। इस दौरान उसने महिला के साथ रेप का प्रयास किया और महिला के विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई तो उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन उसके सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला की लाश के साथ एक दिन तक रहा और फिर मौका पाकर शव को बाहर फेंक दिया।