Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बांके बिहारी की मंगला आरती में 2 श्रृद्धालुओं की मौत

धर्म
बांके बिहारी की मंगला आरती में 2 श्रृद्धालुओं की मौत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां कल पूरे देश के मंदिरों में श्रृद्धालुओं का तांता लगा हुआ थाए वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार होने मंगला आरती के दौरान भीड़ की वजह से हालत बेकाबू हो गएए बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बांके बिहारी मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। प्रशासन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए तमाम इंतजाम किए थे जो नाकाफी साबित हुए भीड़ की वजह से मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को सफोकेशन होने लगा।

बांके बिहारी की मंगला आरती में हुआ अमंगल, 2 की मौत!

इस कारण दम घुटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग आरती के दौरान ही बेहोश होने लगेए मृतकों में एक महिला नोएडा की रहने वाली थी और मृतक व्यक्ति राम प्रसाद विश्वकर्मा जबलपुर के रहने वाले थे। वहीं बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के चलते पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।


होली के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई थी। इन हादसों के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया और जन्माष्टमी के अवसर पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नाकाम साबित हुए।