Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नारियल का टोटका: आपकी जिंदगी के साथ किस्मत बदल देगा छोटा सा नारियल,जानें पूरी विधि

धर्म
नारियल का टोटका: आपकी जिंदगी के साथ किस्मत बदल देगा छोटा सा नारियल,जानें पूरी विधि

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले नारियल का इस्तेमाल जरूर होता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है और इसको लेकर कई प्रकार मान्यताएं प्रचलित है जिसके कारण पूजा पाठ में नारियल चढ़ाया जाता है। नारियल का सेवन करना भी फायदेमंद होता है तो उसका पूजा पाठ में काम में लेना और भी ज्यादा सही माना जाता है। अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो आपको  नारियल के साथ छोटा सा उपाय करना होगा जो आपके सभी परेशानियों को ​हमेशा के लिए दूर कर देगा।

आपके परिवार को किसी की बूरी नजर से बचाना है तो आपको हर मंगलवार के दिन सफेद कपड़े में नारियल को रखकर रात के समय में उसको अपने गेट पर रख दें और दूसरे दिन उसे हनुमान जी के चरणों में रख दें। आपके घर पर लगा नजर दोष हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

​​​​​​​

आपके जीवन में आर्थिक परेशानी बनी हुई है और इसके कारण आपके पास पैसों की भारी कमी है तो आपको एक छोटा सा काम करना होगा। लाल कपड़े में नारियल को रखकर मां लक्ष्मी के पास रख दे और ऐसा करने से आपके जीवन से पैसों की कमी दूर हो जाएगी।

व्यापार में घाटा होने पर पीले वस्त्र में नारियल को रखकर पूजा करें और लक्ष्मी नारायण मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके व्यापार में हो रहे घाटे की समस्या दूर होगी। नौकरी को लेकर भी परेशानी है तो वह जल्द दूर हो जाएगी।